![]()
हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर से दिसंबर के बीच सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिला में ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है। अन्य जिलों में सामान्य बादल बरसेंगे। IMD के मुताबिक पूरे अक्टूबर माह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के आसार है। यानी अक्टूबर में ज्यादा ठंड परेशान नहीं करेगी। राज्य में चार अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। मगर पांच अक्टूबर को मौसम बदलना शुरू होगा। छह और सात अक्टूबर को राज्य के मैदानी इलाकों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में छह और सात अक्टूबर को चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी और ऊंचे पहाड़ों पर ठंड में इजाफा होगा। हालांकि अभी ज्यादातर शहरों का तापमान नॉर्मल के आसपास बना हुआ है। एक-दो दिन में मानसून की विदाई राज्य से अगले एक-दो दिन के भीतर मानसून की विदाई शुरू होगी। तीन से चार दिन के भीतर पूरे राज्य से मानसून विदा हो सकता है। इस बार मानसून 8 से 10 दिन की देरी से विदा होगा। राज्य से मानसून लौटने की सामान्य तारीख 25 सितंबर है। मानसून में नॉर्मल से 11 फीसदी कम बरसे बादल इस बार मानसून सीजन (1 जून से 30 सितंबर) में नॉर्मल से 11 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में सामान्य बारिश 733.4 मिलीमीटर रहती है, जबकि इस बार 652.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सात जिलों में सामान्य से कम, जबकि पांच जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। बारिश-लैंडस्लाइड से 3,220 करोड़ का नुकसान इस मानसून सीजन में बारिश, फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से प्रदेश में करीब 3,220 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। 148 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए, जबकि 535 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ। इसके अलावा 499 गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मानसून सीजन में 379 लोगों की मौत
मानसून सीजन के दौरान विभिन्न हादसों में 379 लोगों की मौत हुई। इनमें सड़क हादसों में 226, लैंडस्लाइड में 18, फ्लैश फ्लड में 1 और पानी में डूबने से 17 लोगों की जान गई।
Source link
हिमाचल-अक्टूबर में नॉर्मल से ज्यादा बारिश होगी:तापमान सामान्य से अधिक रहेगा; कल तक लौट सकता है मानसून, अगले तीन दिन खिलेगी धूप
