Headlines

एसआईआर के दौरान अयोग्य मिले मतदाताओं की फिर जांच होगी



चंडीगढ़| विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई में अयोग्य पाए गए या रद्द हुए फॉर्म-6 आवेदनों की चुनाव आयोग दोबारा जांच करेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना ठोस कारण के नहीं हटाया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 के तहत 3.77 लाख से अधिक आवेदन मिले, जिनमें गुरुग्राम से सर्वाधिक 39,985 और चरखी दादरी से सबसे कम 7,095 आवेदन आए। मैपिंग में त्रुटियों पर जारी नोटिसों में से 4.34 लाख मामलों में सुनवाई बाकी है, जिनमें फरीदाबाद, करनाल और हिसार जिले आगे हैं।दावों व आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक होगा, जिसके बाद अंतिम सूची 6 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *