![]()
भास्कर न्यूज | अमृतसर माल मंडी स्थित सारागढ़ी मेमोरियल स्कूल ऑफ एमिनेंस की 11वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। परिजन छात्रा का शव माल मंडी चौक पर रखकर दोपहर करीब 2 बजे धरने पर बैठ गए। करीब 3 घंटे बाद पुलिस की ओर से जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया। प्रदर्शन के कारण माल मंडी चौक पर यातायात प्रभावित रहा। परिजनों ने दो महिला शिक्षिकाओं के साथ-साथ स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान स्कूल की 4 अन्य छात्राएं भी सामने आईं और उन्होंने भी उन्हीं दो महिला शिक्षिकाओं पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए। थाना मोहकमपुरा के एसएचओ हरप्रकाश सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
छात्रा आत्महत्या केस:परिजनों ने माल मंडी चौक पर शव रख किया प्रदर्शन, तीन घंटे तक रोड जाम
