भास्कर न्यूज | बालोद सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा ज के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य दमयंती हरदेल ने की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू रहीं। विशेष अतिथि सरपंच लता चुरेंद्र, भूपत बघेल एवं दीपक यादव रहे। मुख्य अतिथि पूजा ने गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को सुपोषण के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। सुपरवाइजर मानकुंवर साहू ने महिलाओं को सही खान-पान, संतुलित आहार, गर्भावस्था के दौरान पोषण व बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। भूपेंद्र ठाकुर को प्रमाण पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुलापी बघेल, सहायिका खेमिन निर्मलकर, नंद कुमार गोटा, तोरण बाई साहू, अचलेश्वरी कुरेशिया मौजूद थे।
Source link
पोषण माह: गर्भवती-शिशुवती माताओं को सही खान-पान की दी गई जानकारी
