![]()
कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज करते हुए अलग-अलग मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्रवाइयों में कुल 55.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा और 531 ग्राम चरस बरामद हुई है। पहला मामला पतलीकूहल के डोभी पुल का है। यहां एक अक्टूबर को 24 वर्षीय युवती को 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ पकड़ा गया। युवती जटेहड़ बिहाल कटराईं की रहने वाली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले 27 सितंबर को चीलमोड़ के पास जिला डिटेक्शन सेल कुल्लू ने जयपुर (राजस्थान) के 21 वर्षीय युवक को 531 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ मणिकर्ण थाने में मामला दर्ज हुआ। वहीं, 24 सितंबर को 15 मील पुल के पास कंटराईं कुल्लू के 33 वर्षीय एक व्यक्ति से 3.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
पुलिस सभी मामलों में आगे की जांच कर रही है। बेन्ची, डाकघर रायसन जिला कुल्लू निवासी 34 वर्षीय युवक के कब्जे से भी 3.81 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना पतलीकूहल में धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। धामण पुल पर 10.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
22 सितंबर को जिला डिटेक्शन सेल बंजार की टीम ने धामण पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका। इसमें सवार बालीचौकी, जिला मंडी निवासी 33 वर्षीय युवक और शिहल डाकघर व तहसील सैंज, जिला कुल्लू निवासी 19 वर्षीय युवक के कब्जे से 10.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सैंज में धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मनाली बाईपास पर 11.120 ग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार
19 सितंबर को पुलिस थाना मनाली की टीम ने मनाली बाईपास रोड के समीप एक खड़ी गाड़ी की जांच की। गाड़ी में सवार दो युवक और दो ट्रांसजेंडर व्यक्ति, सभी निवासी पंजाब, के कब्जे से 11.120 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। चारों के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी
कुल्लू पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने लोगों से नशे के कारोबार या वितरण से संबंधित जानकारी नजदीकी पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन पर देने की अपील की है।
Source link
कुल्लू में चिट्टे समेत युवती गिरफ्तार:डोभी पुल पर पकड़ा, पुलिस ने 10 आरोपियों से 55.32 ग्राम हेरोइन बरामद की; चरस भी मिली
