![]()
सोनीपत में गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को सेक्टर-14 स्थित गांधी चौक पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और मेयर राजीव जैन ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने खुद झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। गांधी चौक परिसर और महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई कर फूल चढ़ाए गए। मौजूद लोगों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी जरूरी है। सिर्फ अभियान के दौरान सफाई से लक्ष्य पूरा नहीं होगा, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी स्वच्छता की आदतें अपनानी होगी। नगर निगम का सहयोग करने की अपील उन्होंने लोगों से कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, गीला-सूखा कचरा अलग रखने और नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। स्वच्छ सोनीपत हर नागरिक का साझा संकल्प होना चाहिए। इस मौके पर महामंत्री तरुण देवीदास, नगर निगम पार्षद सुरेंद्र मदान समेत कई गणमान्य लोग और सफाई कर्मचारी मौजूद थे। स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाए- बड़ौली चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया था। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में श्रमदान करना उनके विचारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक बने उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाएगा, तभी स्वच्छ और सुंदर शहर का संकल्प साकार होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं स्वच्छता के प्रति जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
Source link
सोनीपत में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान:गांधी चौक पर बड़ौली और मेयर ने लगाई झाड़ू; राष्ट्रपिता को पुष्प किए भेंट
