Headlines

Rewari Bajra Procurement Schedule | MFMB Portal Verification Mandatory


रेवाड़ी मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव जानकारी देते हुए

रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए मार्केट कमेटी ने गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल के अनुसार ही किसान अपनी बाजरे की फसल मंडी में ला सकेंगे।

.

मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि बिना शेड्यूल और बिना ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ (MFMB) पोर्टल पर बाजरा वेरिफिकेशन के किसी भी किसान का गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मंडी आने से पहले पोर्टल पर वेरिफिकेशन अवश्य सुनिश्चित करें और केवल अपने निर्धारित शेड्यूल के दिन ही फसल लेकर आएं।

जानिए किस दिन किस गांव के किसानों की होगी खरीद:

5 अक्तूबर (सोमवार): धारूहेड़ा, खरखड़ा, मालपुरा, आलमगीरपुर, ढाकिया, मनेठी, पाडला, खोल, नांधा, बलवाड़ी, बावड़ और मुरादपुरी।

6 अक्तूबर (मंगलवार): आसांका, आसपुर, अकबरपुर, बाढ़जेठू, बालावास अहीर, बखापुर, बनीपुर, इब्राहिमपुर, मंगलेश्वर, पातुहेड़ा, आसलवास, बैरियावास और बैरली खुर्द।

7 अक्तूबर (बुधवार): जोनियावास, मालाहेड़ा, जड़थल, पंचगांव, आरसियाकी टप्पा, खटावली, मामड़िया ठेठर, चिता-डूंगरा, माजरा मुस्तल भालखी, भालखी, पाली, भाड़ावास और भगवानपुर।

8 अक्तूबर (गुरुवार): बालावास जमापुर, बालियार कलां, मीरपुर, बालियार खुर्द, काकोड़िया, जाट-भुरथल, गोकलगढ़, झाबुआ, बाघीज, बीड़ झाबुआ, सुबासेहड़ी, प्राणपुरा (बावल) और किशनपुर।

9 अक्तूबर (शुक्रवार): सुनारिया, दोहना, ततारपुर इस्तमुरार, असदपुर, नंदरामपुर बांस, गोठड़ा टप्पा खोरी, नंगला मायन, मामड़िया अहीर, मामड़िया आसमपुर, कडु उर्फ भवानीपुर, रघुनाथपुर, रानोली, टीकला और पावटी।

10 अक्तूबर (शनिवार) का दिन रखा गया है रिजर्व

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि यदि निर्धारित शेड्यूल वाले दिन किसी किसान का बाजरा वेरिफिकेशन न होने या किसी अन्य तकनीकी कारण से फसल नहीं बिक पाती है, तो वह किसान 10 अक्टूूबर (शनिवार) को अपना वेरिफिकेशन करवाकर मंडी में बाजरा बेच सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *