Headlines

कोरबा में कुआं धंसा, दबे ग्रामीण का शव मिला:तीन दिन चला रेस्क्यू, 50 फीट दायरे में 30 फीट खुदाई कर शव निकाला




कोरबा श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम गुरमा में कुआं धंसने से मलबे में दबे 55 वर्षीय ग्रामीण का शव तीसरे दिन बरामद कर लिया गया। SDRF बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल नगर सेना कोरबा की टीम ने तीन दिन तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार शाम करीब 5 बजे शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सोनसाय मंझवार (55) के रूप में हुई है। हादसा 1 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे हुआ था। पानी निकालते समय अचानक धंस गया कुआं जानकारी के अनुसार, कोरबा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गुरमा निवासी सोनसाय मंझवार अपने घर से लगी बाड़ी में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक कुआं करीब 15 फीट नीचे धंस गया। कुएं की मिट्टी और आसपास का हिस्सा भरभराकर गिरा और सोनसाय मलबे की चपेट में आकर कुएं के अंदर ही दब गया। परिजनों के शोर मचाने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बारिश के बाद कमजोर हो गई थी जमीन बताया जा रहा है कि यह कुआं 2017 में शासकीय योजना के तहत बनाया गया था। कच्ची मिट्टी होने के कारण लगातार बारिश के बाद आसपास की जमीन कमजोर हो गई थी। इसी वजह से कुआं धंसने की बात सामने आई है। तीन दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन सूचना मिलते ही श्यांग थाना पुलिस, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। पहले दिन स्थानीय स्तर पर ग्रामीण को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF बिलासपुर और जिला आपदा मोचन बल नगर सेना कोरबा की टीम को बुलाया गया। टीम ने JCB और पोकलेन मशीन की मदद से कुएं के चारों ओर खुदाई शुरू की। रेस्क्यू के दौरान करीब 50 फीट के दायरे में खुदाई की गई। लगभग 30 फीट नीचे तक खुदाई करने के बाद शनिवार शाम 5 बजे सोनसाय का शव बरामद किया गया। पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना के दिन से ही लगातार रेस्क्यू कार्य चल रहा था। शव बरामद होने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *