![]()
पंचकूला में सरकारी स्कूल की टीचर पर 12वीं क्लास के स्टूडेंट को पीटना का आरोप लगा है। छात्र का कहना है कि मैडम क्लास में ही मोबाइल चला रही थी, जब उन्हें टोका तो जातिसूचक शब्द कहने लगी। इसके बाद अपने भाई से फोन करवाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना जलौली के शहीद रोहित कौशल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है। मामले में टीचर का कहना है कि छात्र उन्हें चॉक मार रहा था, उसके साथ कोई मारपीट नहीं हुई। मामले में चंडीमंदिर थाना पुलिस ने टीचर और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, घटना पर स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि लेडी टीचर का व्यवहार ठीक नहीं है। उसके खिलाफ पहले ही चार-पांच शिकायतें हैं। हमारे साथ भी वह बदतमीजी करती है। अब जानिए, कैसे हुआ विवाद और पूरा घटनाक्रम अब जानिए, स्कूल टीचर ने क्या बताया प्रिंसिपल से विवाद, झूठी शिकायतों का आरोप: स्कूल टीचर बबली वर्मा ने बताया कि उसका प्रिंसिपल पुष्पा के साथ विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी वजह से प्रिंसिपल अक्सर उसके खिलाफ झूठी शिकायतें करवाने का प्रयास करती हैं। बबली का कहना है कि उसने बच्चे के साथ कोई मारपीट नहीं की थी। गलत बिल साइन करने का लगाया आरोप: बबली वर्मा के अनुसार, प्रिंसिपल ने लैब अटेंडेंट की सैलरी के गलत बिल साइन किए थे। उसने इसकी शिकायत अधिकारियों को भेजी थी। कार्रवाई होने से पहले ही प्रिंसिपल ने 18 हजार 820 रुपए की रिकवरी जमा करवा दी। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। पीछे से चॉक मारा तो पिता को बुलाया: बबली के अनुसार, घटना के दिन वह क्लास में पढ़ा रही थी। इसी दौरान छात्र ने पीछे से उसे चॉक मारी। उसने बच्चे को पीटने के बजाय उसके पिता को फोन कर स्कूल बुलाया। पिता पर गाली देने का आरोप, पुलिस से शिकायत: बबली वर्मा का आरोप है कि बच्चे के पिता ने फोन पर उसे भद्दी गालियां दी थीं। इस संबंध में उसने भी पुलिस को शिकायत दी है। उसका कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पति HCS अधिकारी, कार्रवाई नहीं होने दी: बबली के अनुसार, उसने प्रिंसिपल के खिलाफ कई शिकायतें की हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। उसका आरोप है कि प्रिंसिपल के पति HCS अधिकारी हैं, जिसके चलते कार्रवाई नहीं होती। बबली ने बताया कि अब उसने इस मामले में कोर्ट में याचिका भी लगाई है, जिस पर 5 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। ‘हर प्रिंसिपल के साथ बदतमीजी करती हैं टीचर’ शहीद रोहित कौशल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा गोदारा ने आरोप लगाया कि लेडी टीचर का व्यवहार पहले भी प्रिंसिपलों के साथ ठीक नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग में टीचर के खिलाफ चार-पांच शिकायतें पेंडिंग हैं। इन शिकायतों को लेकर विभागीय स्तर पर जांच चल रही है।
Source link
'मैडम फोन मत चलाओ, सुनते ही स्टूडेंट पीटा':पंचकूला में लेडी टीचर ने भाई से धमकी दिलाई; प्रिंसिपल बोलीं- उसके खिलाफ कई शिकायतें
