![]()
थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह उर्फ नीटू (60) की देर शाम ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह अपनी इनोवा कार में सवार होकर घुमार मंडी स्थित अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, पूर्व सरपंच नवतेज सिंह गांव मनेवाल से अपने घर (कृष्णा नगर, घूमार मंडी) जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी लाडोवाल बाईपास स्थित साउथ सिटी रोड के पुल के पास पहुंची, रास्ते में पहले से मौजूद बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी इनोवा को घेर लिया। हमलावरों ने कार पर करीब 10 गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। 6:25 पर घेरा 6:27 पर दागी गोलियां पूर्व सरपंच नवतेज सिंह 6:25 बजे लाडोवाल बाइपास पर पुल के पास पहुंचा जहां उसे दो हमलावरों ने घेर लिया। दो मिनट बाद यानी 6:27 पर हमलावरों ने उस पर गोलियां मारनी शुरू कर दी। हमलावारों ने पूर्व सरपंच पर 10 गोलियां मारी और उसके वहां से भाग गए। गोलीबारी की यह घटना कार में लगे डैश कैम में कैद हो गई। DMC अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत फायरिंग के बाद आसपास के लोगों ने खून से लथपथ नवतेज सिंह को गाड़ी से निकाला और तुरंत लुधियाना के डीएमसी (DMC) अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डैशबोर्ड कैमरे की फुटेज से हमलावरों की तलाश जारी: SHO थाना लाडोवाल के SHO सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरी वारदात मृतक की कार के डैशबोर्ड में लगे कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और धरपकड़ में जुट गई है।
Source link
लुधियाना में पूर्व सरपंच की गोलियां मारकर हत्या:बाइक सवार युवकों ने दागीं 10 गोलियां; जमीन देख जा रहा था घर,
