![]()
सिंगरौली जिले के बरगवां रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध शराब पकड़ी। स्टेशन परिसर से दो सूटकेस में छिपाकर रखी गई कुल 89 बोतल अवैध शराब जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, जीआरपी सिंगरौली की टीम आरोपी और जब्त शराब को अपने साथ ले गई है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत कार्रवाई में जुटी है, जिसकी आधिकारिक जानकारी रविवार को सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध दिखा व्यक्ति आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम शनिवार रात करीब 9:30 बजे बरगवां रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की चेकिंग और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान दो भारी सूटकेस लेकर घूम रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। शक होने पर टीम ने जब सूटकेस खुलवाकर तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में शराब की बोतलें मिली। आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के हवाले किया मामला बरगवां आरपीएफ प्रभारी नेकेश्वर शुक्ला ने बताया कि यह संयुक्त कार्रवाई स्टेशन सुरक्षा अभियान के तहत की गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध और शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंपी है। तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस शुरुआती जांच में मामला शराब की अंतरराज्यीय या अंतरजिला तस्करी से जुड़ा नजर आ रहा है। शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी, पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
Source link
बरगवां स्टेशन पर दो सूटकेस में 89 बोतल अवैध शराब:यूपी के शाहजहांपुर का संदिग्ध हिरासत में, दो सूटकेस में छिपाकर रखी थी
