![]()
जयपुर में मीना शर्मा फाउंडेशन की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को जयपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस सामाजिक कार्य में सहयोग करने की अपील की गई है। आयोजकों के अनुसार, रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है। रक्तदान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच फाउंडेशन के ट्रस्टी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि शिविर में रक्तदान के अलावा आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में सामाजिक संगठनों और युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है। यहां लगेगा रक्तदान शिविर रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से सी-12, संजय कॉलोनी, नेहरू नगर, पुलिस अकादमी रोड, शिव पथ, गली नंबर-1, पानीपेच, शास्त्री नगर, जयपुर में किया जाएगा। आयोजकों ने आमजन से रक्तदान शिविर में पहुंचकर सहयोग करने की अपील की है।
Source link
जयपुर में कल विशाल रक्तदान शिविर:ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन और ब्लड शुगर की भी निःशुल्क जांच
