![]()
रोहतक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्तरा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की सूचना से चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों और उनके हजारों मरीजों में शोक की लहर दौड़ गई। विडंबना यह रही कि जिन डॉक्टर ने वर्षों तक दिल के मरीजों का इलाज कर उन्हें नई जिंदगी दी, वही स्वयं हृदयाघात का शिकार हो गए। डॉ. आदित्य बत्तरा रोहतक के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट के रूप में पहचान रखते थे। वह होली हार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से जुड़े थे और पिछले कई वर्षों से हृदय रोगियों का उपचार कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि 15 जुलाई को देर रात वे बाथरूम में बेसुध मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां पर सीपीआर देकर घंटे तक बचाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। रोहतक PGI से की MBBS-MD
डॉ. आदित्य बत्तरा होली हार्ट एडवांस्ड कार्डियक केयर एंड रिसर्च सेंटर, दिल्ली बाईपास चौक, विनय नगर, रोहतक में चीफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट थे। उन्होंने एमबीबीएस और एमडी पीजीआईएमएस रोहतक से तथा डीएम (कार्डियोलॉजी) एसजीपीजीआई, लखनऊ से किया था। वे पहले एम्स नई दिल्ली, पीजीआईएमएस रोहतक और फोर्टिस वसंत कुंज में भी कार्य कर चुके थे स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों में भी रहे सक्रिय डॉ. बत्तरा नियमित रूप से हृदय रोगों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, योग, व्यायाम और समय पर जांच कराने को लेकर जागरूकता अभियान चलाते रहे। विभिन्न सामाजिक और चिकित्सा मंचों पर उन्होंने लोगों को तनाव कम रखने, संतुलित खानपान अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी थी।
Source link
रोहतक के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य बत्तरा का निधन:हार्ट अटैक से बाथरूम में बेसुध पड़े मिले, CPR देकर बचाने का चला प्रयास
