Headlines

पीयू सीनेट चुनाव: आज चुने जाएंगे छह ऑर्डिनरी फेलो



करीब दो साल से नई सीनेट का इंतजार कर रही पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को चुनाव प्रक्रिया का आखिरी पड़ाव पूरा होगा। यूनिवर्सिटी के टीचर 6 ऑर्डिनरी फेलो चुनेंगे। ये फेलो 6 अलग-अलग फैकल्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वोटिंग के बाद इसी दिन काउंटिंग होगी। 6 फेलो के नतीजे आने के साथ सीनेट के निर्वाचित सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पीयू में नई सीनेट के लिए अलग-अलग कैटेगरी में करीब एक महीने से चुनाव चल रहा है। रजिस्टर्ड ग्रेजुएट, यूनिवर्सिटी टीचर, प्रिंसिपल और एफिलिएटेड कॉलेजों से जुड़े वर्गों के चुनाव पहले ही कराए जा चुके हैं। अब आखिरी 6 सीटों के लिए शिक्षक वोट करेंगे। सीनेट पीयू की सर्वोच्च वैधानिक संस्था है। यूनिवर्सिटी की एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव पॉलिसी, नियमों और रेगुलेशन से जुड़े अहम मामलों में सीनेट की भूमिका रहती है। सालाना बजट को मंजूरी देने के साथ अलग-अलग वैधानिक संस्थाओं के सदस्यों का चुनाव भी सीनेट करती है। सीनेट बनने के बाद सिंडिकेट का चुनाव… निर्वाचित सदस्यों के नतीजे आने के बाद नई सीनेट का औपचारिक गठन किया जाएगा। इसके बाद सीनेट यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव बॉडी सिंडिकेट के सदस्यों का चुनाव करेगी। सिंडिकेट प्रशासनिक और वित्तीय मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण काम देखती है। इसके बाद दूसरी वैधानिक कमेटियों और बॉडीज के पुनर्गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अक्टूबर 2024 में खत्म हुआ था पिछली सीनेट का कार्यकाल पीयू की पिछली सीनेट का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में पूरा हो गया था। इसके बाद नई सीनेट के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अलग-अलग कैटेगरी के चुनाव पूरे होने के बाद अब 6 ऑर्डिनरी फेलो का चुनाव बाकी है। रविवार के नतीजों के बाद नई सीनेट के गठन की अगली प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *