Headlines

कैथल में 16 अक्टूबर से क्रिकेट महाकुंभ:16 टीमें लेंगी हिस्सा, वाइट लैदर बॉल से होंगे मैच




कैथल में 16 अक्टूबर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में जिलेभर से 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार का ईनाम भी दिया जाएगा। नशा छोड़ो मैदान में दौड़ो थीम इस आयोजन के लिए रखी गई है। मुख्यातिथि भाजपा युवा नेता सुमित गर्ग ने प्रेस वार्ता कर इस टूनामेंट के बारे में जानकारी दी। नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। हालांकि यह टूर्नामेंट एक प्राइवेट संस्था द्वारा करवाया जाएगा, लेकिन इसमें जिलेभर से 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट हर साल की तरह इस बार अच्छे ढंग से किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से जहां खिलाड़ियों को खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं नकद इनाम देकर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। युवा पीढी के लिए यह नशे से दूर रहने का अच्छा मैसेज है। रोजाना होंगे तीन मैच उन्होंने बताया कि इंडस क्रिकेट एकेडमी में वाइट लेथर की बॉल से हर रोज 3 मैच करवाए जाएंगे। 31 हजार रुपए प्रथम ईनाम रहेगा। यह प्रतियोगिता लगातार चार दिन तक चलेगी। सुमित गर्ग ने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छा प्लेटफार्म है। टीमों के खिलाड़ी मनदीप राणा और मनीष राठी ने बताया कि कैथल में तीसरी बार ये टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। खास बात खेल के साथ-साथ युवाओं को अच्छा मैसेज देने का काम किया जा रहा है। युवाओं को अच्छी दिशा की ओर लेकर जाना उनका उद्देश्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *