![]()
बाड़मेर में रात को चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर रखी करीब 460 किलो की जीरे की बोरियां चुरा ली। मामला धनाऊ थाना इलाके भूणिया गांव की है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
.
गोदाम के मालिक ने बताया- 3 अक्टूबर को रिश्तेदारी में डेथ होने पर दुकान और गोदाम बंद करके उनके अंतिम संस्कार में गए हुए थे। देर रात को गोदाम की छत पर चढ़कर चोर अंदर घुसे। वहां पर 6 जीरे की बोरियां जिसका वजन करीब 420 किलो था वो चुराकर ले गए।
सुबह आस-पास के लोगों ने गोदाम मालिक को फोन कर बताया, जिसके बाद धनाऊ थाना पुलिस को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मालिक का कहना है कि- पारिवारिक काम से हम बाड़मेर गए हुए थे। पीछे चारों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
