Headlines

चंडीगढ़ की युवती से बर्थडे गिफ्ट के बहाने रेप:मोहाली का बॉयफ्रेंड होटल में ले गया, गर्भवती हुई तो दवाई खिलाई, शादी से भी मुकरा




चंडीगढ़ की युवती से मोहाली के बॉयफ्रेंड ने बर्थडे गिफ्ट के बहाने होटल में ले जाकर उसका रेप कर दिया। उसने विरोध किया तो शादी का झांसा देने लगा। इसके बाद भी वह उससे रिलेशन बनाता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया। शादी का जोर पड़ा तो उसका फोन उठाना बंद कर दिया। युवती ने पहले चंडीगढ़ में शिकायत दी, इसके बाद होटल मोहाली में होने की वजह से सोहाना पुलिस ने IPC की धारा 376(2)(एन) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों पहले एक ही कंपनी में काम करते थे, वहीं से उनकी जान-पहचान हुई। चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली पुलिस को भेजा मामला
युवती ने कहा कि पहले उसने इस मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान भी दर्ज हुए। इस दौरान पुलिस को को पता चला कि युवती के साथ रेप मोहाली के होटल में हुआ है। इसलिए जीरो FIR दर्ज कर उन्होंने पूरे दस्तावेज आगे की कार्रवाई के लिए मोहाली पुलिस को भेज दिए। पुलिस ने बार-बार रेप करने की FIR दर्ज की
मोहाली के सोहाना थाने में तैनात एसआई मामले के जांच अधिकारी वर्मा सिंह के मुताबिक युवती की शिकायत के आधार पर थाना सोहाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें उस पर आरोप लगाया गया है कि उसने एक ही महिला के साथ बार-बार रेप किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी अरुण की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *