Headlines

बालोद की छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान में मारी बाजी:भाषण में कृतिका-शिवन्या, चित्रकला में जिज्ञासा विजेता; अब राज्य स्तर पर दिखाएंगी प्रतिभा




बालोद में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत हुई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अरिहंत एकेडमी की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में दो और चित्रकला में एक छात्रा ने पहला स्थान हासिल किया। तीनों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भाषण में कृतिका और शिवन्या प्रथम भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की कृतिका पांडेय और कक्षा 6वीं की शिवन्या सोनबोइर ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चित्रकला में जिज्ञासा ने मारी बाजी चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की जिज्ञासा मधुबनिया ने पहला स्थान हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के चलते उनका भी चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने तीनों छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना और उन्हें पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करना स्कूल की प्राथमिकता है। प्राचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और अभिभावकों का सहयोग है। उन्होंने तीनों विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी कृतिका पांडेय, शिवन्या सोनबोइर और जिज्ञासा मधुबनिया को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *