Headlines

अमरकंटक में बसेगा नया शहर:नर्मदा उद्गम को बचाने बनेगी सैटेलाइट सिटी; 11657 हेक्टेयर हुआ दायरा, 4 गांवों में बनेंगे होटल-रिसॉर्ट्स




पवित्र नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए सरकार यहां एक सुनियोजित नया शहरी क्षेत्र विकसित करेगी। इसके लिए अमरकंटक के निवेश क्षेत्र का दायरा 7 हजार से बढ़ाकर 11,657 हेक्टेयर से अधिक कर दिया गया है। नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार, अमरकंटक के मुख्य संवेदनशील क्षेत्र से दूर 4 गांवों की 2,134.14 हेक्टेयर जमीन पर सैटेलाइट सिटी विकसित की जाएगी। यहां पर्यटकों के लिए होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी। जानिए, नया शहर क्यों बसाया जा रहा है और इसकी क्या तैयारियां हैं। नर्मदा को प्रदूषण से बचाना मुख्य मकसद इस योजना की शुरुआत सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद हुई। उनका उद्देश्य नर्मदा के उद्गम स्थल को पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित रखना था। इसके लिए पर्यटकों की नई बसाहट और व्यावसायिक गतिविधियों को उद्गम स्थल से दूर ले जाने की योजना है, ताकि सीवेज नर्मदा में न पहुंचे। अगले दो महीनों में नए निवेश क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार होगा। इसमें होटल, सड़क और आवासीय क्षेत्रों की जगह तय की जाएगी। इन 4 गांवों में बनेगी सैटेलाइट सिटी सैटेलाइट सिटी के लिए चुने गए चार गांवों में आबादी कम है। इससे सरकार को अपेक्षाकृत कम बाधाओं के साथ सुनियोजित शहरी क्षेत्र विकसित करने में मदद मिलेगी। 15 गांव/क्षेत्रीय इकाइयों का मास्टर प्लान: पूरा वर्गीकरण अमरकंटक के मुख्य क्षेत्र और नई सैटेलाइट सिटी समेत कुल 15 क्षेत्रीय इकाइयों को नए निवेश क्षेत्र में शामिल किया गया है। इन्हें चार श्रेणियों में बांटा गया है। कृषि भूमि पर भी बन सकेंगे कॉटेज और स्विमिंग पूल अमरकंटक के विकास के लिए 2020 में मास्टर प्लान में बदलाव कर कृषि भूमि पर ‘कृषि पर्यटन’ को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया था। मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 के तहत कृषि भूमि पर कॉटेज, कैंपिंग साइट, रेस्टोरेंट, योग-नेचुरोपैथी केंद्र, वेलनेस/आध्यात्मिक केंद्र और स्विमिंग पूल की अनुमति दी गई। इसके अलावा IT व गैर-प्रदूषणकारी उद्योग, मधुमक्खी पालन, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *