![]()
जयपुर में न्यू सांगानेर रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का प्रवर्तन दस्ता सोमवार सुबह 7 बजे से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई करेगा। कोर्ट के आदेश के बाद जेडीए ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। जेडीए को 6 अक्टूबर को कोर्ट में पालना रिपोर्ट पेश करनी है। ऐसे में निर्धारित समय सीमा से पहले अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट तैयार करने की कवायद तेज हो गई है। दूसरी ओर जेडीए की इस कार्रवाई का स्थानीय व्यापारियों की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जेडीए की ओर से न्यू सांगानेर रोड पर सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने से जुड़े मामले में कोर्ट के निर्देशों की पालना की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने पर फोकस रहेगा। कार्रवाई के विरोध में व्यापारी, सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की कार्रवाई को लेकर स्थानीय व्यापारियों का विरोध लगातार जारी है। व्यापारियों का कहना है कि कार्रवाई से हमारी दुकानों और कारोबार पर असर पड़ेगा। इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना के तहत बड़ी संख्या में दुकानें और अन्य निर्माण प्रभावित होने की आशंका है। इससे पहले भी व्यापारियों की ओर से कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया जा चुका है।
Source link
न्यू सांगानेर रोड पर कल से चलेगा बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद जेडीए का प्रवर्तन दस्ता शुरू करेगा कार्रवाई
