![]()
दिल्ली के नेबसराय से सांपला के गांव हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए प्रेमी युगल की हत्या कर दी गई। दोनों के शव झज्जर जिले के आसौदा गांव के पास नहर से बरामद हुए। मृतकों की पहचान नेबसराय निवासी संदीप (36) और मूलरूप से अलीगढ़ निवासी कविता (25) के रूप में हुई है। मामले में सांपला थाना पुलिस ने हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 26 सितंबर को कार से हसनगढ़ आए थे दोनों संदीप के भाई राकेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संदीप ने हसनगढ़ में परचून की दुकान कर रखी थी। करीब तीन माह पहले उसने दुकान छोड़ दी थी और कविता के साथ नेबसराय में रहने लगा था। हालांकि वह अक्सर हसनगढ़ आता-जाता रहता था। 26 सितंबर को संदीप कार से कविता के साथ हसनगढ़ आया था। 30 सितंबर को भाई से हुई आखिरी बात परिजनों के मुताबिक 30 सितंबर को संदीप की मां ने उससे फोन पर बात की थी। संदीप ने बताया था कि वह कविता के साथ हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा के साथ है और एक-दो दिन में वापस घर आ जाएगा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। कई दिन तक संपर्क नहीं होने पर परिवार को चिंता हुई। नहर में शव मिलने पर परिजनों ने की पहचान रविवार को संदीप और कविता की तलाश में परिजन हसनगढ़ पहुंचे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आसौदा के पास नहर में एक युवक और एक महिला के शव मिले हैं। परिजन पुलिस चौकी पहुंचे, जहां पुलिस ने शवों के फोटो दिखाए। राकेश ने दोनों की पहचान संदीप और कविता के रूप में की। ईंट से हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नितेश उर्फ मेडिस और नितेश उर्फ बच्चा ने संदीप व कविता की हत्या की। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों के शव नहर में फेंक दिए। आरोप है कि आरोपी संदीप की कार भी अपने साथ ले गए। पुलिस अब हत्या के कारण और वारदात में इस्तेमाल साधनों समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। संदीप के खाते में थे 30 लाख रुपये परिजनों ने हत्या के पीछे आर्थिक लेनदेन का शक भी जताया है। राकेश के अनुसार संदीप की जसौर खेड़ी गांव में जमीन थी, जिसे उसने बेच दिया था। जमीन बिक्री से मिले 30 लाख रुपये से अधिक की रकम उसके बैंक खाते में थी। संदीप बैंक पासबुक और डेबिट कार्ड अपने पास रखता था। हसनगढ़ में भी उसका आर्थिक लेनदेन बताया गया है। परिजनों को आशंका है कि पैसों के लिए भी उसकी हत्या की गई हो सकती है। आठ माह से कविता के साथ लिव-इन में था संदीप परिजनों के अनुसार संदीप पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वर्ष 2012 में उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें संदीप वर्ष 2024 में बरी हो गया था। करीब आठ माह पहले वह कविता के संपर्क में आया था। दोनों पहले गांव में लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और बाद में हसनगढ़ में रहने लगे थे। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं डीएसपी सांपला राकेश मलिक ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें कार्रवाई कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
बहादुरगढ़ प्रेमी युगल की हत्या, नहर में मिले थे शव:दिल्ली से हसनगढ़ दोस्तों से मिलने आए थे संदीप-कविता ,हत्या के बाद शव नहर में फेंकने का आरोप
