![]()
भाजपा नेता एवं धीरज सिंह के बीच रविवार को हुए विवाद के बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा नेताओं ने थाने में हंगामा मचाया और थाने से धीरज सिंह को निकाल लाए। आकांक्षा टोप्पो के आवेदन पर भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ पुलिस ने धमकाने व एसटी-एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर के बाद देर शाम बड़ी संख्या में भाजपा नेता थाने पहुंच गये और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो व अकील अहमद के खिलाफ एफआईआर की मांग की। पुलिस ने देर शाम दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान के पास भाजपा नेता धीरज सिंह और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के बीच रविवार को विवाद हो गया था। आकांक्षा टोप्पो ने धीरज सिंह के खिलाफ हमला करने की कोशिश की आरोप लगाया और वह कलेक्टोरेट चौक स्थित एक होटल में पहुंच गई। सूचना पर CSP राहुल बंसल कलेक्टोरेट चौक पहुंचे और धीरज सिंह को गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता दीपक यादव, रविंद्र तिवारी, कैश मोहम्मद सहित अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भाजपा नेता के खिलाफ दर्ज कराई FIR सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के आवेदन पर कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ जातिगत गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। मामले में पुलिस ने धीरज सिंह के खिलाफ धारा 296, 351 (1), 78(1) और एसटी, एससी एक्ट की धारा 3-1 के तहत अपराध दर्ज किया है। आकांक्षा टोप्पो,अकील अहमद के खिलाफ भी FIR भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज होने की सूचना पर देर शाम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य समर्थक थाने पहुंच गये। आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ पूर्व में सरगुजा आईजी को सौंपे गये ज्ञापन में तत्काल कार्रवाई की मांग रखी। भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने दोनों के खिलाफ सोशल मीडिया में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगा आवेदन सौंपा था। पुलिस ने शैलेंद्र शर्मा के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ धारा 196(1), 352 एवं 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों पर सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने एवं राजनेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया में विवादित वीडियो एवं पोस्ट डालने का आरोप है।
Source link
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा-अकील के खिलाफ FIR दर्ज:भाजपा नेता व आकांक्षा के बीच विवाद के बाद थाने में हंगामा, भाजपा नेता पर भी FIR
