![]()
अमृतसर जिले के अजनाला, राजासांसी और मजीठा क्षेत्रों के 167 गांवों के करीब ढाई लाख परिवारों को अब शुद्ध नहरी पानी उपलब्ध होगा। पंजाब सरकार ने इसके लिए 164.63 करोड़ रुपये की मेगा वाटर सप्लाई परियोजना शुरू की है। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने परियोजना का उद्घाटन किया। जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग की ओर से तैयार की गई इस परियोजना के तहत नहरी पानी को आधुनिक तकनीक से शुद्ध कर पीने योग्य बनाया जाएगा। योजना में अजनाला के 121, राजासांसी के 35 और मजीठा क्षेत्र के 10 से अधिक गांव शामिल हैं। परियोजना पूरी होने के बाद इन गांवों के लोगों को पेयजल के लिए भूजल पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिलेगा: मुंडियां मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने परियोजना को समय पर शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के काम में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। यह पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना: धालीवाल विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को लाभ मिलेगा। वहीं, राजासांसी हलका इंचार्ज सोनिया मान ने कहा कि कई क्षेत्रों में दूषित भूजल स्वास्थ्य के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। ऐसे में लोगों को शुद्ध नहरी पानी मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
Source link
अमृतसर में ₹164.63 करोड़ का नहरी पानी प्रोजेक्ट शुरू:ढाई लाख परिवारों को मिलेगा फायदा; आधुनिक तकनीक से पानी होगा साफ
