Headlines

मानसून विदाई के बाद दिन में गर्मी, रात में ठंडक:सागर में दिन का पारा 35° पहुंच रहा, यह सामान्य से 3॰ ज्यादा




मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद दिन में गर्मी और रात में ठंडक बढ़ गई है। पिछली रातों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मानसून की विदाई के साथ ही सागर के मौसम का मिजाज बदला है। दिन में जहां तेज धूप पड़ रही है, वहीं शाम ढलते ही वातावरण में ठंडक घुल रही है। इस समय सागर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड का ट्रेंड है। इस बार भी ऐसा ही होने का अनुमान है। अक्टूबर की शुरुआत में ही मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। वहीं रात में ठंडक बढ़ी है। अगले 24 घंटों में बारिश होने का अनुमान नहीं है। दिन में धूप खिली रहेगी। मानसून की विदाई से बदलेगा मौसम
मौसम जानकारों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की अनुपस्थिति के साथ निचले वायुमंडलीय स्तरों पर उत्तर गुजरात क्षेत्र और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर प्रति चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुष्क उत्तरी हवाएं चल रही हैं। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के शेष भागों के साथ पूरे गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है। मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण गर्मी का अहसास हो रह है। जबकि रात में ठंडक बढ़ी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *