हरियाणा लोक सेवा आयोग ऑफिस। फाइल
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती का रिवाइज रिजल्ट जारी किया है। संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप बी के कुल 785 रिक्त पदों को भरना है। आयोग ने पहले भी रिजल्ट जारी किया था लेकिन कुछ कैंडिडेट सुप्रीम कोर्ट चले गए थे।
.
इसके साथ ही, आयोग ने संशोधित और नया परिणाम ‘RESULT-II’ जारी कर दिया है। इस नए परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट के लिए अंतिम रूप से पात्र घोषित किया गया है।

अब जानिए, भर्ती प्रक्रिया की 4 मुख्य बातें
- सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेशों के बाद फैसला: आयोग के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी (SLP No. 25552/2025) और हाईकोर्ट में विचाराधीन याचिकाओं के मद्देनजर स्क्रीनिंग टेस्ट के पुराने रिजल्ट को वापस लेकर नया ‘RESULT-II’ जारी किया गया है।
- अगले चरण में ‘सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट’: शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को अब सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में भाग लेने का अवसर मिलेगा। हालांकि, उनका चयन अन्य सभी पात्रता शर्तों के पूरा होने पर ही निर्भर करेगा।
- मेरिट लिस्ट नहीं, केवल रोल नंबर की सूची: जारी किए गए रिजल्ट-II में उम्मीदवारों के रोल नंबर आरोही क्रम में दिए गए हैं, इसे मेरिट सूची न माना जाए।
- अदालती आदेशों के अधीन रहेगा अंतिम चयन: HPSC सचिव ने स्पष्ट किया है कि परिणाम तैयार करने में पूरी सावधानी बरती गई है, फिर भी किसी मानवीय त्रुटि की स्थिति में आयोग के पास इसे बाद में सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। इसके अलावा, यह पूरा परिणाम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित विभिन्न याचिकाओं के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।

