![]()
सिरसा जिले के खंड डबवाली में देसूजोधा-जोगेवाला रोड पर मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक जानवर आ जाने से एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई। देसूजोधा चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह (40) निवासी चुपकिली, जिला मोगा (पंजाब) और संदीप सिंह (30) निवासी घलकला, जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। दोनों मोगा स्थित एक कंपनी के दूध, दही, पनीर और लस्सी की पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में सप्लाई करने का काम करते थे। जानवर को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुई गाड़ी पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह दोनों रामा रिफाइनरी में माल की सप्लाई करने के बाद देसूजोधा वाया जोगेवाला होते हुए डबवाली की तरफ जा रहे थे। जब वे देसूजोधा और जोगेवाला के बीच पहुंचे तो अचानक पिकअप के सामने एक जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां देखें फोटो… पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी डबवाली अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की तथा पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
Source link
सिरसा में एक्सीडेंट में पंजाब के 2 लोगों की मौत:बेकाबू होकर पेड़ से टकराई पिकअप, दूध, पनीर की सप्लाई देने के बाद लौट रहे
