![]()
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में खेत में नाली खोदने के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कहासुनी के बाद दबंगों ने 55 वर्षीय अधेड़ भगवानदीन पर लोहे की सरिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही हालत बिगड़ गई, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पड़ोसी से चल रहा था विवाद, दूसरे मोहल्ले से बुलाए साथी परिजनों के मुताबिक, भगवानदीन का उनके पड़ोसी गुड्डू से खेत में नाली खोदने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। घटना के वक्त गुड्डू के घर दूसरे मोहल्ले से सोनू, मोनू और पंकज पहुंचे थे। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू और उसके तीनों साथियों ने भगवानदीन को चारों तरफ से घेर लिया और लोहे की सरिया से हमला बोल दिया। सिर पर वार होते ही भगवानदीन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें बछरावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बछरावां थानाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बताया- परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी को हिरासत में ले लिया जाएगा।
Source link
खेत में नाली खोदने के विवाद में अधेड़ की हत्या:रायबरेली में पड़ोसी समेत चार पर आरोप, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
