![]()
धार चांदुड़ी, गुनियारा और कालूखेड़ी गांव के ग्रामीण मंगलवार रात मूलभूत समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम तहसीलदार दिनेश कुमार उईके को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांवों में 24 घंटे बिजली और करीब 6 किलोमीटर डामरीकृत सड़क बनाने की मांग की। बारिश में सड़क की हालत और खराब ग्रामीणों ने बताया कि गांवों को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से कच्ची और खराब है। बारिश में स्थिति और बिगड़ जाती है। इससे रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। आपात स्थिति में दिक्कत और बढ़ जाती है। एंबुलेंस और दूसरे वाहन समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों के मुताबिक, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को इलाज के लिए ले जाने में परेशानी होती है। बिजली कटौती से पढ़ाई भी प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में पर्याप्त और नियमित बिजली नहीं मिलती। रात में अंधेरा रहने से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। बिजली कटौती का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर पंचायत, जनपद और जिला स्तर पर कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं। जनसुनवाई में भी शिकायत की गई। 15 सितंबर को लिखित आवेदन देने के बाद भी अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
Source link
धार में 3 गांवों के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे:6 किमी सड़क और 24 घंटे बिजली की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
