Headlines

अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बस्सी की मुश्किल बढ़ी:2 दिन के पुलिस रिमांड में भेजा, कांग्रेसी नेताओं ने कहा- राजनीतिक रंजिश में फंसाया, विदेश भागने का दावा झूठा




अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश बस्सी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। बस्सी की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। एक ओर जहां कांग्रेस समर्थक और नेता पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। , वहीं दूसरी ओर पूर्व लोकल बॉडी मिनिस्टर अनिल जोशी और सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार पर राजनीतिक रंजिश के तहत कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। बेटे पर 50 लाख की ठगी का मामला, पिता को हिरासत में लेने पर उठे सवाल मामले की जड़ दिनेश बस्सी के बेटे वंश बस्सी और उसके दोस्त अमित बजाज पर दर्ज मामला है। दोनों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में ₹50 लाख की ठगी का केस दर्ज है। इसी मामले के सिलसिले में पुलिस ने दिनेश बस्सी को हिरासत में लिया है। हालांकि, परिजनों और पार्टी नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह नाजायज करार दिया है। विदेश भागने के दावों पर परिवार की सफाई, कोर्ट में सौंपे वीडियो सबूत पुलिस द्वारा बस्सी के विदेश भागने की आशंका पर परिजनों ने साफ किया कि उनका पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए गया हुआ है और पहले से ही कोर्ट में जमा है। परिजनों ने अदालत में गिरफ्तारी वाले दिन की वीडियो फुटेज भी सबूत के तौर पर पेश की। इसमें साफ दिख रहा है कि बस्सी अपने दफ्तर में रोजमर्रा की तरह काम कर रहे थे और उन्होंने पुलिस की पूछताछ में पूरा सहयोग किया था। कहीं भी भागने या जाने की कोई तैयारी नहीं थी। अनिल जोशी ने सरकार को घेरा, कहा- ‘जरूरत पड़ी तो देंगे गिरफ्तारी’ पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आप सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना गोलियां चल रही हैं और कानून-व्यवस्था बदहाल है, लेकिन पुलिस राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने में लगी है। जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद केंद्र की एजेंसियों का विरोध करती है, लेकिन पंजाब में पुलिस और विजिलेंस का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जरूरत पड़ी तो वे गिरफ्तारी देने को भी तैयार हैं, लेकिन धक्काशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। कोर्ट परिसर और थाने के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन दिनेश बस्सी की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर के बाहर कांग्रेसी नेताओं और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा, कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइंस के बाहर एकत्र होकर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी पुलिस की इस कानूनी प्रक्रिया पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *