Headlines

हिस्ट्रीशीटर ने बस रोककर एजेंट को पीटा:सवारी बैठाने मांगी रंगदारी, सामान्य धाराओं में केस रफादफा करने का आरोप; TI बोले- कार्रवाई की जा रही




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर ने बस एजेंट का काम करने वाले युवकों से गुंडागर्दी करते हुए रंगदारी की मांग की। युवकों के मना करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि सरकंडा पुलिस ने इस मामले में सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर केस को रफादफा कर दिया। जबकि टीआई प्रदीप आर्य का कहना है कि मामले कार्रवाई की जा रही है। इधर, हिस्ट्रीशीटर की मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह बस को रोककर यात्रियों के सामने एजेंट की पिटाई करता नजर आ रहा है। देखिए ये तस्वीरें- सवारी बैठाने को लेकर रंगदारी की मांग जानकारी के अनुसार, शरद कश्यप और सैफी गौरी बस एजेंट का काम करते हैं। दोनों मंगलवार रात सीपत चौक के पास बस में सवारी बैठाने पहुंचे थे। इसी दौरान तिफरा निवासी हिस्ट्रीशीटर तारण निर्मलकर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तारण और उसके साथियों ने दोनों युवकों से बस में सवारी लेकर जाने के बदले रंगदारी की मांग की। पैसे देने से मना किया तो चलाए हाथ-मुक्के युवकों ने पैसे देने से मना किया तो हिस्ट्रीशीटर ने गाली-गलौज करते हुए दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही बिना रंगदारी दिए काम करने पर दोबारा मारपीट करने की चेतावनी दी। पुलिस ने लगाई सामान्य धारा हिस्ट्रीशीटर की मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसे बस में सवार एक यात्री ने बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तारण निर्मलकर अपने साथियों के साथ शरद और सैफी को घेरकर गाली-गलौज और मारपीट करता नजर आ रहा है। पीड़ित युवकों ने सरकंडा थाने में शिकायत की है। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में सामान्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर केस को चलता कर दिया। इससे दोनों युवक दहशत में हैं। बस ऑपरेटर्स से वसूलता है रंगदारी तारण निर्मलकर हाईटेक बस स्टैंड में सक्रिय रहता है। आरोप है कि वह बस स्टैंड से गुजरने वाले बस ऑपरेटर्स से रंगदारी वसूलता है। साथ ही बस एजेंटों को अपने लिए काम करने की धमकी देकर गुंडागर्दी करता है और आए दिन मारपीट करता है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड के चलते बस ऑपरेटर और एजेंट उससे डरते हैं। हत्या, गुंडागर्दी और नशा बेचने का धंधा तिफरा निवासी तारण निर्मलकर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के साथ ही गुंडागर्दी, मारपीट के कई केस दर्ज है। इसके साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से रंगदारी शुरू कर देता है। थाना प्रभारी बोले- रंगदारी और मारपीट की शिकायत मिली सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि युवकों ने रंगदारी मांगने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… दूसरे लड़कों से बातचीत का शक,दोस्त से एसिड अटैक करवाया: कोचिंग में साथ पढ़े, डेढ़ साल रहा अफेयर, कोर्ट पहुंचते ही भीड़ ने पीटा
छत्तीसगढ़ के बालोद में युवक ने हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने सिंचाई कॉलोनी में उस पर एसिड फेंका गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी यश सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *