कोटा में ‘भास्कर समाधान’ लगातार आमजन की परेशानियों को पुरजोर तरीके से उठा रहा है। संबंधित विभागों के अधिकारियों तक इन समस्याओं के पहुंचने से समाधान भी जल्द हो रहे हैं। आमजन भी अपने वार्ड की शिकायतें पोस्ट कर अथॉरिटीज से जवाब मांग रहे हैं।
.
पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…
शिक्षा मंत्री का वार्ड, तो भी दो साल से सफाई नहीं
कल्पना चावला सर्किल, स्वामी विवेकानंद नगर में गिरी ऑर्थोपेडिक सेंटर के पीछे नालियों की सफाई न होने की समस्या शशांक गौतम ने पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारे यहां की नालियां दो सालों से साफ नहीं हुई हैं। न ही कोई सफाईकर्मी हमारे यहां आता है। खाली भूखंडों में खरपतवार उग रही है। जहरीले जीव इनमें पनप रहे हैं। निगम वाले इसलिए ध्यान नहीं देते क्योंकि हमारा वार्ड 22 हाउसिंग बोर्ड के तहत आता है। शिक्षा मंत्री के वार्ड का मामला है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

मेंटिनेंस कर छोड़ा गड्ढा, दूसरे विभाग पर टाला काम
‘भास्कर समाधान’ पर रेलवे स्टेशन एरिया, सोगारिया से चेतन सिंह ने खुले में छोड़े गए सीवरेज चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि श्रीराम नगर क्षेत्र में मकान संख्या 184 के सामने ठेकेदार ने मेंटिनेंस का काम करने के दौरान सीवरेज चैम्बर को खुला ही छोड़ दिया है। इसे रोड के लेवल में करने के लिए कहने पर बोला कि यह यूआईटी का काम है, वही करेगी। सड़क पर इस गहरे गड्ढे से लोगों के गिरने का डर बना हुआ है।

रोड लाइट्स खराब, अंधेरे से हो रही असुविधा
यादव रोड, तीन बत्ती सर्किल, महावीर नगर से वासु ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया में काफी दिनों से स्ट्रीट लाइट्स काम नहीं कर रही हैं। अंधेरा रहने के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। निगम से अपील है कि विद्युत शाखा की टीम को भेजकर इस समस्या का समाधान करवाएं। रोड लाइट के इस पोल के आसपास पेड़ की डालियां भी काफी बढ़ गई हैं। इससे शॉर्ट सर्किट होने और रोशनी जमीन पर कम आती है।

शौचालय बने दो महीने बीते, उद्घाटन के फेर में देर
एमबीएस रोड, विनोबा भावे नगर से अजय कुमार ने सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि खड़े गणेश जी मंदिर के बाहर सड़क किनारे सुलभ शौचालय बने डेढ़ से दो महीने बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक इनका उद्घाटन नहीं हो सका है। आम पब्लिक को हो रही परेशानी को देखते हुए इसे जल्द शुरू करवाएं।

अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है…
‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन
कोटा विकास प्राधिकरण के तहत आने वाली महाराणा प्रताप सर्किल की लाइटिंग सिस्टम तीन दिन से खराब थी। अर्जुन कुमावत ने ‘भास्कर समाधान’ पर फोटो शेयर कर बताया था कि सर्किल पर लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आसपास की लाइट तीन दिन से काम नहीं कर रही है। साथ ही फ्लाई ओवर की दीवार पर लगी गोल्डन कलर की वायर लाइटिंग भी काफी समय से बंद पड़ी है। इससे सर्किल की खूबसूरती खराब हो रही है। समस्या पोस्ट होने के बाद केडीए ने समाधान करवा दिया है।

वार्ड 85 के पार्षद कैलाश गौतम बने ‘पब्लिक के स्टार’
‘भास्कर समाधान’ पर दादाबाड़ी के वार्ड 85 के मकान संख्या 2–थ–5 से यश शर्मा ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि इस मकान के सामने लगी रोड लाइट काफी दिनों से खराब है। हम बहुत परेशान हो रहे हैं क्योंकि ये रोड का कॉर्नर है और यहां रात को काफी अंधेरा रहता है। मोड़ होने के कारण वाहनों के टकराने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। समस्या पोस्ट होने के बाद वार्ड 85 के पार्षद कैलाश गौतम ने समाधान करवा दिया है। अब रोड पर पर्याप्त रोशनी हो गई है।

दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।

भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

अगर आप भी इनमें से किसी समस्या से परेशान हैं तो हमें पोस्ट कर बताएं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़
