Headlines

पानीपत में कैथल के व्यक्ति ने किया सुसाइड:दोस्त बोला- दो महीने से रात को नहीं आती थी नींद, एक बेटे का था पिता




पानीपत शहर की किशनपुरा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक किराए के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों और मानसिक तनाव के चलते अपने कमरे में पंखे से कपड़े का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 26 साल से पानीपत में रह रहा था मृतक पुलिस और मृतक के दोस्त सतीश से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश (40) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव टयोंटा, जिला कैथल का रहने वाला था और पिछले करीब 26 वर्षों से पानीपत में रह रहा था। फिलहाल वह किशनपुरा में विनोद नामक व्यक्ति के मकान में बतौर किराएदार रह रहा था। वह एक बेटे का पिता था। महीने से चल रहा था इलाज, नहीं आती थी नींद मृतक के दोस्त सतीश ने बताया कि पिछले करीब 2 महीने से सुरेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था। वह अक्सर अपनी मानसिक परेशानी और अनिद्रा की शिकायत करता था कि उसे रात-रात भर नींद नहीं आती है। परिजनों द्वारा उसका डॉक्टरी इलाज भी कराया जा रहा था, लेकिन इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस टीम मौके पर मौजूद, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही किशनपुरा चौकी इंचार्ज SI सुभाष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर स्थिति को अपनी निगरानी में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कागजी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *