Headlines

छतरपुर में संडे को बंद स्कूल का निरीक्षण:भोपाल की स्पेशल टीम पहुंची, गेट बंद मिलने पर 68 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस




छतरपुर के बड़ामलहरा के शासकीय संदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 4 अक्टूबर को निरीक्षण के बाद प्रभारी प्राचार्य समेत 68 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी की सूचना के मुताबिक, भोपाल के दल और विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने 4 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान स्कूल का गेट बंद मिला निरीक्षण के दौरान विद्यालय का गेट बंद मिला। मौके पर सुरक्षा गार्ड भी मौजूद नहीं था। निरीक्षण में सामने आई स्थिति के आधार पर प्रभारी प्राचार्य समेत शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने संबंधित कर्मचारियों से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। रविवार को निरीक्षण को लेकर कर्मचारी मांग रहे दस्तावेज 4 अक्टूबर रविवार होने के कारण कर्मचारियों की ओर से निरीक्षण और उस दिन की ड्यूटी व्यवस्था से संबंधित जानकारी स्पष्ट करने की मांग की जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि रविवार को विद्यालय में उपस्थिति या ड्यूटी के संबंध में जारी आदेश और निर्देश स्पष्ट किए जाएं। 68 शिक्षकों को नोटिस एक ही विद्यालय में 68 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अब संबंधित कर्मचारी विभाग के समक्ष अपना पक्ष और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेंगे। निरीक्षण के आधार और कर्मचारियों की ड्यूटी से जुड़े आदेश के दस्तावेज सामने आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। निष्पक्ष जांच की मांग मामले में सक्षम उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। साथ ही रविवार को किए गए निरीक्षण की अनुमति, निरीक्षण आदेश और कर्मचारियों की ड्यूटी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि निरीक्षण और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया स्पष्ट हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *