वार्ड पंच की एससी सीट पर ग्रामीणों का विरोध:सामान्य सीट देने की मांग, निपानिया दल्ला गांव में एससी-एसटी का 1 भी घर नहीं




झालावाड़ जिले की बकानी पंचायत समिति के देवनगर ग्राम पंचायत के निपानिया दल्ला गांव में वार्ड पंच की सीट को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वार्ड पंच के लिए जारी एससी आरक्षण पर आपत्ति जताई है। वे इस सीट को सामान्य वर्ग के लिए तय करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व सरपंच अनार सिंह ने बताया कि निपानिया दल्ला गांव में वार्ड पंच की सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एससी वर्ग का कोई परिवार नहीं रहता। इस वजह से आरक्षण को लेकर उनमें नाराजगी है। गांव में सामान्य वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा
गांव में सामान्य वर्ग की आबादी सबसे ज्यादा है और करीब 400 मतदाता हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में एससी, एसटी या अन्य आरक्षित वर्ग के परिवार निवास नहीं करते। ग्रामीणों ने अधिकारियों से आरक्षण की स्थिति की फिर से जांच कराने और वार्ड पंच की सीट सामान्य वर्ग के लिए तय करने की मांग की है। उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए जरूरी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लाल सिंह, अर्जुन सिंह, चंद्र सिंह, राम सिंह, भारत सिंह, रघुवीर सिंह, शंभू सिंह, दशरथ सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *