Headlines

Shreyas Iyer Enters ICC Top-10 T20 Batters


कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने ICC रैंकिंग में 18 स्थान की छलांग लगाई है। वे करियर में पहली बार टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-10 में आए हैं। वे 7वें स्थान पर आ गए हैं।

अय्यर ने मंगलवार रात को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली। इसका फायदा उन्हें बुधवार को जारी रैंकिंग में मिला।

अब टी-20 के टॉप-10 बैटर्स में 4 भारतीय शामिल हैं। श्रेयस के अलावा ईशान पहले, अभिषेक दूसरे और तिलक 10वें स्थान पर हैं।

बुमराह की टॉप-10 में वापसी, राशिद टी-20 के नंबर-1 बॉलर

टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह की टॉप-10 में वापसी हो गई है। उन्हें 3 स्थान का फायदा मिला है। अफगानिस्तान के राशिद खान पाकिस्तान के अबरार अहमद को पीछे छोड़कर नंबर-1 बॉलर बन गए हैं।

भारत के अक्षर पटेल ने भी 16 पायदान की छलांग लगाई है। वे 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के नसुम अहमद 8वें और मेहदी हसन 9वें नंबर पर हैं।

हार्दिक पंड्या को एक स्थान का नुकसान

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टी-20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 8वें स्थान पर हैं। वे टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 पर हैं।

हार्दिक चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच 8 मार्च 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था।

गिल वनडे के नंबर-1 बैटर, राहुल टॉप-10 में पहुंचे

वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल का नंबर-1 स्थान और मजबूत हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में नाबाद 223 रन बनाने के बाद उनके 841 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं।

कप्तान शाई होप 2 स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि केएल राहुल 7 पायदान की छलांग लगाकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं।

———————————————-

क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए…

टी-20 में 2 साल बाद भारतीय कप्तान का शतक; डेब्यू पर नमन धीर का रिकॉर्ड

भारत ने पहले टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। मंगलवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने करियर का पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक लगाया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *