![]()
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां बठिंडा में किसान मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने सीबीआई की रेड पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सीबीआई दखल देना चाहती है, लेकिन पंजाब के लोग इसे पसंद नहीं करेंगे। मंत्री खुड्डियां ने बताया कि पंजाब में अब तक पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। सरकार ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए एक लाख से ज्यादा मशीनें दी हैं। पंजाब सरकार बड़ी सुविधाएं और सब्सिडी दे रही है, जिससे काफी फर्क पड़ा है। दूरदराज के इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता है। एनजीटी के चेयरमैन ने पहले पंजाब के प्रयासों की तारीफ की थी। हालांकि, दूर-दराज के इलाकों में, जहां मशीनें नहीं पहुंच पातीं, कुछ घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता। मंत्री ने मेले में विभिन्न स्टॉलों का किया दौरा खुड्डियां ने मेले में विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया। किसानों को नई फसलों और फसल के अवशेषों को जलाने से रोकने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। किसान अब पारंपरिक खेती से तकनीक-आधारित खेती की ओर बढ़ रहे हैं।
Source link
मंत्री खुड्डियां बोले-CBI रेड को लोग पसंद नहीं करेंगे:बठिंडा किसान मेले में पहुचे कृषि मंत्री; कहा-पारंपरिक तरीके से खेती करें किसान
