सिरसा में सीडीएलयू के मेन गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए छात्र व छात्राएं
सिरसा में स्थित चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) के छात्र-छात्राओं ने मेन गेट के बाहर धरना लगा दिया है। छात्रों का आरोप है कि मांगों को सुनने के बाद यूनिवर्सिटी के वीसी बीमार हो गए हैं, जबकि उन्होंने सभी समस्याओं का समाधान के लिए आश्वासन दिया था। उनकी
.
धरनारत छात्रों ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, हॉस्टल की समस्या सबसे बड़ी है और रात्रि को लाइट की सबसे बड़ी समस्या है। आज शाम से ही हॉस्टल में लाइट की समस्या है। इस बारे में जब यूनिवर्सिटी प्रशासन से बात की तो कहा, लाइट की दिक्कत है। इसे ठीक करा दिया जाएगा। मगर अभी तक उसे ठीक नहीं कराया गया है।

सीडीएलयू गेट के बाहर धरने पर बैठे छात्र
छात्रों की समस्या का हल नहीं हुआ
अब स्टूडेंट रात को अंधेरे में हॉस्टल में बैठे हैं। इसके बावजूद उनकी समस्या का हल नहीं हुआ है। इसलिए उन्होंने मेन गेट पर अनिश्चितकालीन धरना लगाया है। अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो प्रदर्शन किया जाएगा।
छात्रों का कहना है कि रि-ईवैल्यूल्यूशन फीस को 350 से बढ़ाकर 650 कर दिया और कोर्स फीस भी 10 हजार से 15 हजार कर दी। इसे कम नहीं किया है। इसी का छात्रों में विरोध है। यह फैसला इसी वीसी के आने के बाद लिया गया है।
2 दिन वीसी ने स्वयं सुनी थी समस्याएं
दरअसल, 2 दिन पहले भी हॉस्टल समस्या और रि-इवैल्यूशन फीस बढ़ोतरी को लेकर छात्र-छात्राओं ने वीसी कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मांगों को लेकर वीसी ऑफिस का घेराव किया था। इसके बाद वीसी विजय कुमार अरोड़ा स्वयं उनके बीच कुर्सी पर बैठकर छात्रों की मांगों को सुना था और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

