![]()
विदिशा शहर और ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को करीब चार घंटे बिजली बंद रहेगी। यह कटौती बिजली लाइनों के मेंटेनेंस और जरूरी काम के कारण होगी। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विदिशा ग्रामीण उपसंभाग ने इसकी जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, 11 केवी सौराई नंबर-1 फीडर पर एलटी लाइन मेंटेनेंस का काम होगा। इससे बंटीनगर से मिर्जापुर बायपास तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इसी तरह, 11 केवी डाबर घरेलू फीडर पर भी लाइन का काम चलेगा। इस वजह से डाबर से कुआखेड़ी तक के इलाके में भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की। कंपनी ने बताया कि काम के हिसाब से बिजली बंद रहने का समय घट या बढ़ सकता है।
Source link
विदिशा में आज 4 घंटे बिजली कटौती:शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में सप्लाई प्रभावित होगी
