Headlines

ऊना में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ईसपुर में बुधवार की देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मोहित कुमार उर्फ मनु निवासी खड्ड हरोली के रुप में हुई है। इस संबंध में हरोली पुलिस थाना में आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कुमार निवासी झलेडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मोहित कुमार उर्फ मनु 15 जुलाई की रात को अपनी बाइक पर घर जा रहा था। ईसपुर के बैष्णों ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहित की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया जा रहा है। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *