![]()
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह पहली बार पंजाब पहुंचे। 3 अक्टूबर को उन्हें राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई थी। परगट सिंह सचिन पायल के साथ दिल्ली से सुबह करीब 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने ढोल बजाकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से परगट सिंह कार में सवार होकर गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट उनकी कार ड्राइव करते नजर आए। परगट सिंह अमृतसर में सभी धर्मों के धर्मस्थलों पर माथा टेकेंगे। इसके बाद वे मोहाली में कांग्रेस लीडरशिप की बैठक ले सकते हैं। इसके अगले दिन हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी दरबार में भी माथा टेकने का कार्यक्रम है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान परगट सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सचिन पायलट के दौरे का आगे का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। पंजाब लौटने से पहले परगट सिंह ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से मुलाकात की। मुलाकात के बाद परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में एकजुट है। उन्होंने कहा कि सभी की अपनी-अपनी राय हो सकती है, लेकिन यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। पंजाब में कांग्रेस एकजुट होकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
कांग्रेस प्रधान बनने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे परगट:सचिन पायलट कार ड्राइव करते दिखे; गोल्डन टेंपल में होंगे नतमस्तक
