![]()
बारां में किसानों को पर्याप्त खाद दिलाने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन आज सातवें दिन भी जारी है। इस दौरान उनका वजन करीब 8 किलो कम हो गया है। पहले जयपुर कूच के दौरान शिवदासपुरा टोल पर प्रशासन ने चार दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद नरेश मीणा अपने पैतृक गांव ननवाता (कवाई) लौट आए और वहीं अनशन पर बैठे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि किसानों को पर्याप्त खाद मिले, कालाबाजारी रुके और उनकी अन्य दिक्कतें जल्द हल हों। आज सुबह मेडिकल टीम ने जांच की, जिसमें उनका वजन 80 किलो से घटकर 72 किलो पाया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी मीणा ने अनशन जारी रखा है और अब वे सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
Source link
किसान खाद संकट पर नरेश मीणा का अनशन जारी:8 किलो वजन घटा, प्रशासन के आश्वासन का इंतजार
