![]()
पंजाब सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चंडीगढ़ में दो अहम डिजिटल प्लेटफॉर्म हुनर पंजाब और फास्ट-ट्रैक पंजाब पोर्टल लॉन्च किए। सरकार का दावा है कि इन पोर्टल्स के जरिए कारोबार को सुगम बनाया जाएगा और निवेशकों को सभी मंजूरियां एक ही खिड़की से मिलेंगी। 45 दिनों में मिलेंगी सभी मंजूरियां मुख्यमंत्री मान ने ऐलान किया कि फास्ट-ट्रैक पंजाब पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले निवेशकों को महज 45 दिनों के भीतर सभी जरूरी मंजूरियां दे दी जाएंगी। इसके अलावा, निवेशक इस पोर्टल के फाइनेंशियल इंसेंटिव्स मॉड्यूल के जरिए अपनी वित्तीय रियायतों और प्रोत्साहन की स्थिति पर आसानी से नजर रख सकेंगे। हुनर पंजाब से युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार उद्योगों और स्थानीय युवाओं के बीच की खाई को पाटने के लिए शुरू किए गए हुनर पंजाब पोर्टल पर अब तक 1,750 से अधिक संस्थान पंजीकृत हो चुके हैं। इस मंच के जरिए कंपनियां कुशल युवाओं से सीधा संपर्क कर सकेंगी और उन्हें अपनी योग्यता के आधार पर नौकरियां दे सकेंगी। अब तक 1.89 लाख करोड़ का निवेश पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए सीएम मान ने कहा कि पहले सिर्फ एम.ओ.यू. साइन होते थे, लेकिन जमीन पर निवेश नहीं उतरता था। उनकी सरकार की नीतियों के कारण वर्ष 2022 से अब तक राज्य में 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है, जिससे 6.31 लाख नए रोजगार पैदा हुए हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य पंजाब के युवाओं को उनके अपने राज्य में ही रोजगार देना और प्रदेश को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाना है।
Source link
पंजाब में निवेशकों के लिए खुले द्वार:सीएम भगवंत मान ने लॉन्च किए हुनर पंजाब और फास्ट-ट्रैक पंजाब पोर्टल
