Headlines

तरनतारन में कांग्रेस ने 'ब्लैक डे' मनाया:राहुल गांधी से बदसलूकी के विरोध में किया प्रदर्शन; पीएम का पुतला फूंका




तरनतारन में कांग्रेस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडिया अलायंस के सांसदों से बदसलूकी-लाठीचार्ज के विरोध में ‘ब्लैक डे’ मनाया। पंजाब इंचार्ज सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन तरनतारन में प्रदर्शन किया और चार खंभा चौक पर पीएम मोदी का पुतला जलाया। प्रदीप सिंह कोट दसंडी मल (तरनतारन ब्लॉक अध्यक्ष), लखविंदर सिंह लकी पागल (शहरी अध्यक्ष), गुरमुख सिंह संदपुरा (भिखीविंड ब्लॉक अध्यक्ष) और गुरप्रीत सिंह (चोहला साहिब ब्लॉक अध्यक्ष) ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जब चुनाव आयोग से जवाबदेही मांगते हुए मार्च कर रहे थे, तब बीजेपी सरकार ने उन्हें रोका और बुरा बर्ताव किया। नेताओं ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। कांग्रेस चुनाव आयोग की जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग करती रहेगी। यह लड़ाई ज्ञानेश कुमार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर पद से हटाने व चुनाव सिस्टम में ईमानदारी बहाल होने तक चलेगी। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। ये रहे मौजूद इस मौके पर अन्यों के अलावा बिक्रमजीत सिंह कसेल ब्लॉक अध्यक्ष एससी सेल गंडीविंड, सरपंच हैप्पी बालेचक, गुरजीत सिंह सरपंच मुरादपुरा, हीरा सिंह मल्ही, गौरव वर्मा, परगट सिंह महासचिव, गुरविंदर सिंह बॉबी तख्तूचक, लखविंदर सिंह लकी पागल शहरी अध्यक्ष, , भूपिंदर सिंह कंग सरपंच गोहलवार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *