Headlines

पैसे लेकर शादी करवाने वाले दो दलाल गिरफ्तार:पंजाब से लड़कियों को मजदूरी करने के नाम पर बुलाया, शादी का पता चलने पर भाग गई थी




जोधपुर की देवनगर थाना पुलिस ने शादी के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करने वाले दो दलाल को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पंजाब की रहने वाली दो लड़कियों को काम दिलाने के बहाने जोधपुर बुलाया था। यहां पैसे लेकर उनकी शादी करवाने की तैयारी में थे। इसकी भनक लगने पर दोनों भाग निकली थी। इधर पैसे देने वाले लड़के के पिता ने दलाल के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था।
मामले को लेकर जानकारी देते हुए देवनगर थाना अधिकारी कमल किशोर सुथार ने बताया कि पंजाब की रहने वाली एक बालिग ओर एक नाबालिग को हनुमानगढ़ और जोधपुर के दलाल ने काम दिलवाने के बहाने जोधपुर बुलाया था।
यहां उन्होंने जोधपुर के ही रहने दो लड़कों की शादी करवाने के नाम पर उनके पिता से पैसे ले लिए। इसके बाद जब दोनों लड़कियों को पता चला कि उनको शादी करवाई जा रही है तो वो भाग निकली। दोनों को पंजाब के मलोट से लाया गया था। इधर शादी नहीं करवाने पर लड़के के पिता ने दलाल के खिलाफ पैसे लेकर धोखाधड़ी करने के आरोपों को लेकर मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बनवारी लाल और अल्लादीन को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *