![]()
बीकानेर मंडल के लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर आरयूबी निर्माण के लिए 14 अक्टूबर को ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते जोधपुर से संबंधित दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर मेल एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को रेवाड़ी के बजाय लोहारू से चलेगी। इस कारण रेवाड़ी-लोहारू के बीच यह रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर सालासर सुपरफास्ट 14 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी। इस मार्ग पर ट्रेन का नारनौल, नीमकाथाना,रींगस,फुलेरा,कुचामन सिटी और मकराना में ठहराव रहेगा। हावड़ा-जोधपुर,बीकानेर-हावड़ा ट्रेन का विन्ध्याचल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए हावड़ा-जोधपुर/बीकानेर-हावड़ा ट्रेन का 11 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक विन्ध्याचल स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12307/22307, हावड़ा-जोधपुर/बीकानेर रेलसेवा दिनांक 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक विन्ध्याचल स्टेशन पर 11.03 बजे आगमन एवं 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12308/22308, जोधपुर/बीकानेर-हावड़ा ट्रेन इस अवधि में विन्ध्याचल स्टेशन पर 16.35 बजे आगमन एवं 16.37 बजे प्रस्थान करेगी।
Source link
रेवाड़ी-जोधपुर मेल एक्सप्रेस आंशिक रद्द:दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर बदले मार्ग से चलेगी, हावड़ा-जोधपुर का विन्ध्याचल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव
