Headlines

डबवाली में खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता:10 स्कूलों के 200 स्टूडेंट्स ने लिया भाग, दौड़ में प्रबनूर सिंह, सहजप्रीत सिंह रहे प्रथम




सिरसा जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झोरड़ रोही में खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य मनोज खुराना ने 11 साल से कम आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता की शुरुआत की। 10 से ज्यादा स्कूलों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, 100, 200 और 400 मीटर दौड़ हुई। 100 मीटर दौड़ लड़कों में प्रबनूर सिंह प्रथम और दिलप्रीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में सहजप्रीत सिंह (झोरड़रोही) प्रथम, गुरसेज सिंह (झोरड़ रोही) द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में हरप्रीत सिंह (झोरड़रोही) प्रथम, प्रबनूर सिंह (झोरड़ रोही) द्वितीय स्थान पर रहे। रिले रेस में झोरड़रोही की टीम पहले स्थान पर 4×100 मीटर रिले दौड़ में झोरड़रोही की टीम प्रथम, थिराज की टीम द्वितीय रही। गोला फेंक में प्रीत सिंह (झोरड़रोही) विजेता, अपनीत सिंह (सुरतिया) दूसरे स्थान पर आए। प्राचार्य मनोज खुराना ने बताया, खेलों से बच्चों में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा आती है। विजेता विद्यार्थी 15 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में झोरड़ रोही खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिक्षकों ने विजेताओं को सम्मानित किया। कई शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *