Headlines

CJP के प्रदर्शन से पहले हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सख्ती:पूर्व विधायक-किसान नेता डिटेन, स्टेशनों पर पुलिस के नाके; प्रवक्ता बोले-CID रेकी कर रही




कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हरियाणा में सख्ती बढ़ा दी गई है। पानीपत से दिल्ली तक रेलवे स्टेशनों के बाहर नाके लगाए गए हैं। टिकरी, बदरपुर, कापसहेड़ा और सिंघु बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है। प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे पानीपत में कांग्रेस के पूर्व विधायक बलवीर वाल्मीकि को पुलिस ने रास्ते में डिटेन कर लिया। CJP की कोर टीम में हरियाणा के कई चेहरे शामिल हैं। ऐसे में पुलिस की CID विंग पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नजर रख रही है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और चरखी दादरी निवासी सुधीर सांगवान ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि CID की ओर से फोन किए जा रहे हैं और कुछ कार्यकर्ताओं के घरों के आसपास रेकी भी की जा रही है। इसी बीच, जर्मनी में रह रहे चर्चित हरियाणवी यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी वीडियो जारी कर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। राठी मूल रूप से रोहतक के रहने वाले हैं। जानिए प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस क्या कर रही CJP प्रवक्ता का दावा-पुलिस फोन कर रही CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान ने वीडियो जारी कर दावा किया कि जंतर-मंतर पर जाने से रोकने के लिए सरकार पुलिस की मदद ले रही है। दिल्ली पुलिस सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रही है। इसी तरह का रवैया जारी रहा तो अगला प्रदर्शन दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर किया जाएगा। सांगवान ने कहा कि हरियाणा में CJP से जुड़े साथियों को फोन आ रहे हैं। पुलिस और CID घरों की रेकी कर रही है। वर्करों को फोन किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *