Headlines

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस




2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से जुड़ने के लिए ‘वाइब पंजाब दी’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल का अंदाज रॉक स्टार जैसा नजर आ रहा है। वे युवाओं के बीच नए लुक और बदले हुए बातचीत के अंदाज में पहुंच रहे हैं। दो कॉलेजों में हुए कार्यक्रमों में युवाओं ने उनसे राजनीति के साथ निजी पसंद और परिवार से जुड़े सवाल पूछे। सुखबीर ने पिज्जा, पास्ता और कोक पसंद होने की बात बताई। उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली। अकाली दल का यह अभियान 2027 से पहले Gen-Z और युवा वोटरों तक पहुंच बनाने की कोशिश का हिस्सा है। कॉलेज पहुंचे तो बदला अंदाज
एक अक्टूबर को पटियाला के खालसा कॉलेज में हुए कार्यक्रम में सुखबीर बादल छात्रों के बीच पहुंचे। यहां मंच से लंबा राजनीतिक भाषण देने के बजाय उन्होंने युवाओं से सीधे बातचीत की। सवाल राजनीति से लेकर निजी पसंद तक पहुंचे। पिज्जा, पास्ता और डाइट कोक की पसंद बताई। परिवार की बातें कीं और छात्रों के साथ सेल्फी भी ली। यानी माहौल रैली वाला कम और युवा कनेक्ट वाला ज्यादा था। मीडिया रिपोर्टों में उनके इस अंदाज को ‘कूल डैड’ इमेज से जोड़कर देखा गया। अकाली दल की पुरानी तस्वीर से कितना अलग?
अकाली दल की राजनीति लंबे समय तक पंथक मुद्दों और अपने पारंपरिक वोट बैंक के आसपास घूमती रही है। सुखबीर बादल भी इसी राजनीतिक पहचान के प्रमुख चेहरों में रहे हैं, लेकिन अब पार्टी की नजर उस पीढ़ी पर है, जो सोशल मीडिया और कॉलेज कैंपस की राजनीति के दौर में बड़ी हुई है। इसीलिए सुखबीर का नया अंदाज सिर्फ कपड़े बदलने तक सीमित नहीं है। बात करने की भाषा बदली है, मंच बदला है और टारगेट भी बदला है। पहले 43 रैलियां, अब Gen-Z पर फोकस
अकाली दल ने पहले अपने पारंपरिक आधार तक पहुंच बनाने के लिए 43 रैलियां कीं। अब पार्टी Gen-Z को जोड़ने पर जोर दे रही है। ‘वाइब पंजाब दी’ इसी रणनीति का हिस्सा है। 7 अक्टूबर को मोगा के कार्यक्रम में भी सुखबीर बादल युवाओं के बीच इसी बदले अंदाज में पहुंचे। वहां उन्होंने मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े वादे किए। पढ़िए सुखबीर बादल ऐसा क्यों कर रहे… सुखबीर बादल की पर्सनल छवि क्यों कमजोर हुई…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *