Headlines

पूर्व विधायक के बेटों पर सट्टा खिलाने का आरोप:पलवल पुलिस ने दबिश देकर एक पकड़ा, भाई ने विरोध कर छुड़वाया, 6 पर FIR




पलवल के मोहन नगर में पूर्व विधायक रामरतन के बेटे अशोक पर सट्टा खिलाने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक को पकड़ लिया। पुलिस का आरोप है कि, इसी दौरान अशोक के भाई जय सिंह ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की और अशोक को जबरन छुड़ा लिया। कैंप थाना पुलिस ने इस मामले में दो नामजद सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया है। वहीं, पूर्व विधायक रामरतन ने एसपी से मिलकर कैंप थाना प्रभारी पर उनके बेटों पर झूठा मुकदमा दर्ज करने और गलत व्यवहार का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, 8 अक्टूबर को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर जयकुमार की दुकान पर छापा मारा गया था। दुकान से सट्टे के नंबर लिखी नोटबुक, आधी बीयर की बोतल, गिलास और 1,750 रुपए मिले थे। पुलिस का कहना है कि उनके पास पूरी घटना की मोबाइल रिकॉर्डिंग भी है। पूर्व विधायक ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप वहीं, इस संबध में जब पूर्व विधायक रामरतन से बात की तो उन्होंने कैंप थाना प्रभारी पर लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने और उनके ऊपर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया है। पूर्व विधायक रामरतन का बड़ा बेटा हरेंद्र होडल विधानसभा से भाजपा विधायक है। पूर्व विधायक ने कहा कि उनके बेटे जय कुमार की मकान में दुकान है, जिसमें वह अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। पूर्व विधायक ने कैंप थाना प्रभारी पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए एसपी दीप्ति गर्ग से थाना प्रभारी की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *