Headlines

जयपुर पहुंचे कांग्रेस के बागी नेता, जांच कमेटी से मिले:हिंगड़ टीम ने कहा- पाली में बहुमत के बाद भी पार्टी का बोर्ड नहीं बना, क्रॉस वोटिंग की जांच हो




पाली नगर निगम में महापौर चुनाव के दौरान सामने आई बगावत और भीतरघात के बाद कांग्रेस में सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी से बगावत कर राजबाला हिंगड़ को निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने वाले वरिष्ठ नेता 29 पार्षदों के साथ जयपुर पहुंचे। शुक्रवार को एसएमएस हॉस्पिटल के पीछे स्थित कांग्रेस के प्रदेश वॉर रूम में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश जांच कमिटी के सचिव रामसिंह कस्वा और शकुंतला राव से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय बैठक में बागी नेताओं ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। जांच कमेटी के समक्ष अपनी बात रखने वाली पांच सदस्यीय टीम में प्रदीप हिंगड़, राकेश भाटी, मेहबूब टी, हकीम भाई और एक निर्दलीय पार्षद शामिल थे। बैठक में उठाई गईं प्रमुख मांगें और गंभीर आरोप निष्पक्ष जांच और निष्कासन की मांग
नेताओं ने जांच कमिटी से मांग की है कि जयपुर से सिंबल जारी होने से लेकर पाली में जमा होने तक के पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। सिंबल में हेरफेर करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों को चिन्हित कर उन्हें तुरंत कांग्रेस से निष्कासित किया जाए। पंचायत चुनाव पर असर की चेतावनी
प्रतिनिधिमंडल ने संगठन को आगाह किया कि यदि पाली कांग्रेस में पनपी इस अंदरूनी गुटबाजी और धांधली पर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इसका सीधा नकारात्मक असर आने वाले पंचायत चुनावों पर भी पड़ेगा। इसलिए दोषियों के खिलाफ अविलंब अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *